ISIS ने जारी किया ‘पेरिस हमलावरों” का वीडियो

Updated:
विज्ञापन
ISIS ने जारी किया ‘पेरिस हमलावरों” का वीडियो

बेरुत : इस्लामिक स्टेट समूह ने नवंबर में हुए पेरिस हमलों में शामिल नौ जिहादियों को दिखाने के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने ब्रिटेन समेत ‘गठबंधन’ देशों को धमकी दी है. पेरिस हमलों में 130 लोगों की मौत हो गयी थी. जिहादियों की वेबसाइटों पर कल जारी वीडियो को शीर्षक दिया गया […]

विज्ञापन

बेरुत : इस्लामिक स्टेट समूह ने नवंबर में हुए पेरिस हमलों में शामिल नौ जिहादियों को दिखाने के लिए एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने ब्रिटेन समेत ‘गठबंधन’ देशों को धमकी दी है. पेरिस हमलों में 130 लोगों की मौत हो गयी थी. जिहादियों की वेबसाइटों पर कल जारी वीडियो को शीर्षक दिया गया है ‘जहां कहीं भी वे मिले, उन्हें मारो’. इस वीडियो में बेल्जियम के चार, फ्रांस के तीन और इराक के दो नागरिक दिखाये गये है. ऐसा बताया जा रहा है कि ये नौ लोग पेरिस हमलों के लिए जिम्मेदार हैं.

इस वीडियो में फ्रेंच और अरबी में बात कर रहे जिहादी कह रहे हैं कि ‘उनका संदेश (अमेरिका के नेतृत्व में) गठबंधन में भाग ले रहे उन सभी देशों के लिए है’ जो सितंबर 2014 से सीरिया और इराक के खिलाफ लड़ रहे हैं. इस वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की तस्वीर भी दिखायी गयी है और इसके साथ अंग्रेजी में लिखा है. ‘जो कोई भी कुफ्र के खेमे में शामिल होगा उसे हमारी तलवारें निशाना बनाएंगी.’

आईएस के अल हयात मीडिया सेंटर द्वारा बनाये गये इस वीडियो में नौ जिहादियों को ‘शेर’ बताया गया है जिन्होंने ‘फ्रांस को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.’ इस फुटेज में समन्वित पेरिस हमलों के साथ-साथ उस दौरान फ्रांसीसी विशेष बलों के सुरक्षा अभियान की तस्वीरें भी दिखायी गयी है. इसमें नौ जिहादियों को ज्यादतियां करते दिखाया गया है. वे बंधक बताये जा रहे लोगों के सिर काटते और उन्हें गोली मारते दिखाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola