ePaper

पूर्वोत्तर सीरिया में तीन विस्फोट, 16 की मौत

Updated at : 31 Dec 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर सीरिया में तीन विस्फोट, 16 की मौत

कमिश्ली (सीरिया) : पूर्वोत्तर सीरिया के तीन रेस्तरां में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी है और 30 लोग घायल हो गये हैं. इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. ब्रिटेन आधारित सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने कल एएफपी को बताया कि कमिश्ली शहर में हुए […]

विज्ञापन

कमिश्ली (सीरिया) : पूर्वोत्तर सीरिया के तीन रेस्तरां में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी है और 30 लोग घायल हो गये हैं. इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. ब्रिटेन आधारित सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला ने कल एएफपी को बताया कि कमिश्ली शहर में हुए विस्फोटों में से कम से कम एक विस्फोट को आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया. शहर में एएफपी के एक संवाददाता ने कहा कि आत्मघाती हमला ईसाई समुदाय की बहुलता वाले इलाके के पड़ोस में स्थित एक रेस्तरां में हुआ.

वेधशाला के निदेशक रामी अब्देल रहमान ने एएफपी को बताया, ‘हसका प्रांत के कमिश्ली शहर में तीन विस्फोट हुए. एक हमला आत्मघाती बम हमलावर द्वारा रेस्तरां के भीतर किया गया.’ इस्लामिक स्टेट के जिहादियों का समर्थन करने वाली समाचार एजेंसी अमाक ने कहा कि समूह ने शहर में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है. यह शहर तुर्की के साथ लगने वाली सीमा और इराक के निकट है.

एजेंसी ने कहा, ‘इस्लामिक स्टेट के लडाकों द्वारा कमिश्ली शहर के विभिन्न हिस्सों में किए गये बम विस्फोटों में दर्जनों लोग मारे गये और घायल हो गये’ कमिश्ली सीरियाई शासन और कुर्द अधिकारियों के साझा नियंत्रण में है. वेधशाला के अनुसार, जिन तीन रेस्तरां में विस्फोट हुए हैं, वे शासन बलों के नियंत्रण क्षेत्र में आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola