उत्तरी कॉकेशिया में आईएस से जुडे 14 लडाके मारे गये

मास्को : रूस के सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तरी कॉकेशियाई क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी दो विशेष अभियानों में इस्लामिक स्टेट से जुडे 14 लडाकों को मार गिराया. यह जानकारी रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने दी है.तास संवाद समिति ने राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति के हवाले से कल कहा कि नालचिक शहर के निकट […]
मास्को : रूस के सुरक्षा बलों ने अशांत उत्तरी कॉकेशियाई क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी दो विशेष अभियानों में इस्लामिक स्टेट से जुडे 14 लडाकों को मार गिराया. यह जानकारी रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने दी है.तास संवाद समिति ने राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति के हवाले से कल कहा कि नालचिक शहर के निकट पहली छापेमारी में 11 लोगों मारे गये. इसी इलाके में दिन में बाद में दूसरे अभियान में तीन अन्य लोग मारे गये. उसने कहा, ‘ये सभी लोग एक सशस्त्र गिरोह में शामिल थे जिसके सदस्य आईएस के प्रति वफादार हैं.’
आतंकवाद निरोधी समिति ने कहा कि कबार्दिनो-बलकारिया क्षेत्र में नालचिक के बाहर वनक्षेत्र को जब प्रवर्तन अधिकारियों ने घेर लिया तो लडाकों ने उन पर गोलीबारी की और उन पर ग्रेनेड फेंके. एक पुलिस सूत्र ने इंटरफैक्स संवाद समिति को बताया कि मारे गये लोगों में एक स्थानीय आईएस सेल का नया नेता और दो उप नेता शामिल थे. इस दौरान हथियारों का एक ‘बडा जखीरा’ बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




