उग्रवादियों ने नाइजीरिया में 40 लोगों की हत्या की, 300 घर जलाये

माइदुगुरी : अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया में उग्रवादियों ने पिछले सप्ताह दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 40 लोगों की हत्या कर दी और एक दर्जन अन्य लोगों को घायल कर दिया.इलाके के स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी बाबा शेहू ने कल बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 70 बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से बोर्नो राज्य के बामा […]
माइदुगुरी : अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया में उग्रवादियों ने पिछले सप्ताह दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 40 लोगों की हत्या कर दी और एक दर्जन अन्य लोगों को घायल कर दिया.इलाके के स्थानीय प्रशासन के एक अधिकारी बाबा शेहू ने कल बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 70 बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिल से बोर्नो राज्य के बामा शहर पर हमला बोल दिया.
बोर्नो की राजधानी माइदुगुरी में शेहू ने संवाददाताओं को बताया कि उन लोगों ने गोली चलाई जिससे 27 लोगों की मौत हो गयी और 12 घायल हो गये. लगभग 300 घरों को उन्होंने आग लगा दी.
शेहू ने बताया कि शनिवार को एक अन्य घटना में, इसी इलाके में एक बस में यात्र कर रहे 13 लोगों पर उग्रवादियों ने घात लगा कर हमला किया और उनकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने अचानक यात्रियों पर हमला कर दिया. कुछ यात्री वाहन से सुरक्षित बच निकले लेकिन विद्रोहियों ने उनका पीछा किया और मार डाला. इस हमले के बारे में अभी और कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










