बांग्लादेश में विपक्ष के हड़ताल के दौरान दो लोगों की मौत

ढाका: बांग्लादेश में आगमी चुनाव कराने के लिए तटस्थ सरकार के गठन की मांग को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आहूत 60 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान देश की सड़कों पर हिंसा फिर शुरु हो गई, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए हैं और करीब 40 अन्य घायल हुए.आज तड़के हड़ताल […]
ढाका: बांग्लादेश में आगमी चुनाव कराने के लिए तटस्थ सरकार के गठन की मांग को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आहूत 60 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान देश की सड़कों पर हिंसा फिर शुरु हो गई, जिसमें कम से कम दो लोग मारे गए हैं और करीब 40 अन्य घायल हुए.
बीएनपी द्वारा एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार आहूत 60 घंटे की हड़ताल के दौरान किसी भी अवांछित घटना से बचने के लिए अधिकारियों ने पूरे देश में हजारों की संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक अधिकारियों को तैनात किया है.
कोमिला में प्रदर्शनकारियों ने आवामी लीग के एक युवा नेता को चाकूओं से गोद दिया जबकि नातोरे जिले में प्रदर्शनकारियों ने श्रमिकों को लेकर जा रहे एक ट्रक पर ईंटें मारी जिससे एक मजदूर की मौत हो गई. बीएनपी के नेतृत्व में 18 विपक्षी दलों के गठबंधन ने अगले संसदीय चुनाव के लिए गैर-दलीय सरकार के गठन की मांग को लेकर आज सुबह छह बजे से हड़ताल शुरु की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










