पाकिस्‍तान : पीएमएल-एन नेतृत्व को तालिबान की धमकी

Published at :04 Nov 2013 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान : पीएमएल-एन नेतृत्व को तालिबान की धमकी

इसलामाबाद : तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपने प्रमुख हकीमुल्ला महसूद को मारने के लिए पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र में अमेरिका का कथित समर्थन करने के लिए सत्ताधारी पीएमएल-एन नेतृत्व को जल्द ही निशाना बनाना शुरु करेगा. तहरीके तालिबान पाकिस्तान ने यह भी घोषणा की कि […]

विज्ञापन

इसलामाबाद : तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपने प्रमुख हकीमुल्ला महसूद को मारने के लिए पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र में अमेरिका का कथित समर्थन करने के लिए सत्ताधारी पीएमएल-एन नेतृत्व को जल्द ही निशाना बनाना शुरु करेगा.

तहरीके तालिबान पाकिस्तान ने यह भी घोषणा की कि वह नवाज शरीफ सरकार के साथ कोई शांतिवार्ता नहीं करेगा. तालिबान ने धमकी दी कि वह सीआईए संचालित ड्रोन हमले में हकीमुल्ला को मारने का बदला लेगा.

जिओ न्यूज ने अफगानिस्तान में सक्रिय एक अज्ञात आतंकवादी कमांडर के हवाले से कहा कि वे क्षेत्र में अमेरिका के कथित समर्थन के लिए पाकिस्तान मुस्लिम लीग. नवाज (पीएमएल-एन) को निशाना बनाना शुरु करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola