सिंध विधानसभा परिसर में शादी की दावत का आयोजन करने पर पीपीपी की आलोचना

कराची : सिंध विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे की शादी का भोज आयोजित करने पर प्रांत की सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी )को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.मुत्ताहिदा ए कौमी मूवमेंट, पाकिस्तान मुस्लिम लीग और आवामी नेशनल पार्टी सहित विपक्षी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष आगा सिराज दुर्रानी को इस तरह का […]
कराची : सिंध विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे की शादी का भोज आयोजित करने पर प्रांत की सत्तारुढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी )को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.मुत्ताहिदा ए कौमी मूवमेंट, पाकिस्तान मुस्लिम लीग और आवामी नेशनल पार्टी सहित विपक्षी दलों ने विधानसभा अध्यक्ष आगा सिराज दुर्रानी को इस तरह का आयोजन करने की छूट देने के लिए पीपीपी की निन्दा की.
इस भोज का आयोजन कल हुआ था और दुर्रानी पीपीपी के ही सदस्य हैं. यह पहली बार है जब विधानसभा परिसर में इस तरह का आयोजन हुआ है. हालांकि, पीपीपी सदस्य नासिर शेख ने कहा कि इस तरह का कोई कानून नहीं है जो यह कहता हो कि कोई सदस्य विधानसभा परिसर का इस्तेमाल निजी आयोजन के लिए नहीं कर सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










