भारत ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को विस्तार की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत ने कहा कि इस विश्व निकाय को विश्वसनीय बनाने और इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर विश्वास को बनाए रखने के लिए इसकी सदस्यता में विस्तार करना आवश्यक है. सुरक्षा परिषद की कार्य प्रणाली विषय पर कल यहां आयोजित एक […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत ने कहा कि इस विश्व निकाय को विश्वसनीय बनाने और इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर विश्वास को बनाए रखने के लिए इसकी सदस्यता में विस्तार करना आवश्यक है.
सुरक्षा परिषद की कार्य प्रणाली विषय पर कल यहां आयोजित एक खुली बहस में भारतीय सांसद अश्विनी कुमार ने कहा, सुरक्षा परिषद की कार्य प्रणाली में वास्तविक सुधार के लिए परिषद की सदस्यता में व्यापक सुधार की आवश्यकता है, जहां न सिर्फ इसकी कार्य प्रणाली में सुधार, बल्कि इसके स्थायी और अस्थायी श्रेणी के सदस्यों में भी विस्तार करने की जरुरत है. कुमार ने कहा कि इस संस्था में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निरंतर विश्वास और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है.
उन्होंने कहा, भारत का मानना है कि सुरक्षा परिषद में समकालीन वास्तविकताओं के अनुरुप सुधार करना एक ऐसा विचार है, जिसका समय आ चुका है. कुमार ने कहा कि परिषद के पांच स्थायी सदस्यों को व्यक्तिगत एवं सामूहिक रुप से यह स्वीकार करना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की समकालीन हकीकत को प्रतिबिंबित करने के लिए परिषद में सुधार करना होगा.
उन्होंने कहा, यह स्वयं स्पष्ट है कि समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को परिलक्षित करते हुए सुरक्षा परिषद का विस्तार करने से इसके प्रतिनिधित्व स्वरुप में सुधार होगा और इसके फैसलों को अधिक वैधता और विश्वनीयता मिलेगी. कुमार ने कहा कि सुरक्षा परिषद की कार्य प्रणाली में सुधार से इसकी प्रभावशीलता और दक्षता में भी बढ़ोतरी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










