सीमावर्ती इलाकों में घटनाएं होना अपरिहार्य:चीन

बीजिंग : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीजिंग दौरे पर हुए सीमा सुरक्षा समझौते के बाद चीन ने आज कहा कि सीमा से लगे इलाकों में कुछ तरह की घटनाएं होना अपरिहार्य है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष इनका समाधान करने के लिए मिलकर काम करें. चीनी विदेश मंत्रालय में काउंसिलर हुआंग शिलियन ने […]
बीजिंग : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीजिंग दौरे पर हुए सीमा सुरक्षा समझौते के बाद चीन ने आज कहा कि सीमा से लगे इलाकों में कुछ तरह की घटनाएं होना अपरिहार्य है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष इनका समाधान करने के लिए मिलकर काम करें.
चीनी विदेश मंत्रालय में काउंसिलर हुआंग शिलियन ने कहा कि अगर दो मकानों के बीच बाड़ लगा है तो भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की एक भी घटना नहीं हुई है. विश्व की दूसरी सीमाओं से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शांति है.
वह यहां आए और रहने वाले भारतीय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. हुआंग ने कहा, ‘‘कभी कभी सीमा पर कुछ घटनाओं का होना अपरिहार्य है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष इनको मिलकर हल करें.’’उनसे देपसांग घाटी में इस साल चीनी सैनिकों की घुसपैठ से जोड़कर सवाल पूछा गया था. उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे को हवा देने से मदद नहीं मिलेगी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










