चीन और पाक प्रगाढ़ करेंगे रक्षा संबंध

बीजिंग : चीन और पाकिस्तान ने रक्षा सहयोग मजबूत कर अपने सैन्य संबंधों को विस्तार देने का फैसला किया है. इसी संदर्भ में पाकिस्तानी सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी ने यहां चीन के उच्च रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीन और पाकिस्तान अपने सैन्य संबंधों को प्रगाढ़ करने […]
बीजिंग : चीन और पाकिस्तान ने रक्षा सहयोग मजबूत कर अपने सैन्य संबंधों को विस्तार देने का फैसला किया है. इसी संदर्भ में पाकिस्तानी सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी ने यहां चीन के उच्च रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, चीन और पाकिस्तान अपने सैन्य संबंधों को प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं और आपसी सहयोग में वे नई प्रगति ला रहे हैं.
चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष फैन चांगलोंग ने कल रात कयानी से मुलाकात की. उन्होंने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों के सार्थक विकास की प्रशंसा की और कहा कि यह ‘हमारी सदाबहार दोस्ती को दर्शाता है.’
जल्दी ही सेवानिवृत्त होने वाले कयानी यहां कल पहुंचे थे.
कयानी ने कहा कि चीन के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को पाकिस्तान बहुत महत्वपूर्ण मानता है. चीन और पाकिस्तान की थलसेना, वायुसेना और नौसेना के बीच संबंधों को गोपनीयता के दायरे में रखा जाता है. इनसे जुड़ी कुछ जानकारियों को उच्च स्तरीय अधिकारियों की यात्राओं के दौरान जारी किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










