ब्रिटेन में तूफान से 3 की मौत

लंदन : ब्रिटेन में हाल के वर्षों के सबसे भयावह तूफान सेंट ज्यूड के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 2,70,000 से अधिक मकानों में बिजली गुल हो गई. रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है. दक्षिणपूर्ण इंग्लैंड के केंट में पेड़ गिरने से 17 वर्षीय जड़की […]
लंदन : ब्रिटेन में हाल के वर्षों के सबसे भयावह तूफान सेंट ज्यूड के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 2,70,000 से अधिक मकानों में बिजली गुल हो गई. रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है.
दक्षिणपूर्ण इंग्लैंड के केंट में पेड़ गिरने से 17 वर्षीय जड़की घायल हो गई. लंदन के निकट वाल्टफोड में 50 वर्षीय व्यक्ति की कार पर एक पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. स्कॉटलैंड यार्ड ने बताया कि पश्चिमी लंदन में पेड़ गिरने से एक मकान में गैस विस्फोट हो गया. घर से एक व्यक्ति का शव मिला है. मकान से तीन लोग बच निकलने में कामयाब रहे, लेकिन एक अन्य बुरी तरह झुलस गई.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि तूफान के कारण हुई मौतें बेहद अफसोसनाक हैं. मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि 159 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










