माले में भारतीय उच्चायुक्त की कार पर फेंका गया पत्थर

माले: मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त राजीव शहाणे की कार पर कुछ अनजान लोगों ने पत्थर फेंका, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वेबसाइट सन ऑनलाइन के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अमीर अहमद मागू इलाके में स्थित उच्चायोग के सामने खड़ी कार पर पत्थर फेंका. यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम […]
माले: मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त राजीव शहाणे की कार पर कुछ अनजान लोगों ने पत्थर फेंका, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. वेबसाइट सन ऑनलाइन के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने अमीर अहमद मागू इलाके में स्थित उच्चायोग के सामने खड़ी कार पर पत्थर फेंका.
यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 6:45 बजे हुई. वेबसाइट पर पोस्ट तस्वीर से पता चलता है कि मर्सडीज बेंच कार की खिड़की के कांच में छेद हो गया, लेकिन कोई दूसरा नुकसान नहीं हुआ.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस मौके पर पहुंच गई और संदिग्धों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.’’पुलिस ने इस घटना की निंदा करते हुए लोगों से इस बारे में सूचना देने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










