बांग्लादेश में विपक्ष की हड़ताल जारी, 4 लोग मारे गए

Published at :28 Oct 2013 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में विपक्ष की हड़ताल जारी, 4 लोग मारे गए

ढाका: बांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की मांग करती विपक्षी पार्टियों का 60 घंटे का बंद आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया और इस दौरान हुई झड़पों में कम से कम चार लोग मारे गए. इसके साथ ही राजनीतिक अशांति के कारण हो रही हिंसा में मरने वालों […]

विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की मांग करती विपक्षी पार्टियों का 60 घंटे का बंद आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया और इस दौरान हुई झड़पों में कम से कम चार लोग मारे गए. इसके साथ ही राजनीतिक अशांति के कारण हो रही हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 हो गयी.

पुलिस ने बताया कि मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और इसके दक्षिणपंथी सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों ने उत्तरी जमालपुर में प्रतिद्वंद्वी पार्टी के एक समर्थक की चाकू मार कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि चटगांव में, एक ट्रक चालक की मौत प्रदर्शनकारियों द्वारा पत्थर फेंके जाने के चलते उसके वाहन के पलटने के कारण हुयी.राजधानी ढाका में प्रदर्शनकारियों ने सत्तारुढ़ अवामी लीग के कार्यालय में आग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ बम भी फेंके और हड़ताल के समर्थन में नारे भी लगाए.

उन्होंने ढाका और नजदीकी इलाकों में कम से कम छह वाहनों में आग लगा दी और तोड़-फोड़ की. खबरों में बताया गया है कि पूरे शहर में कम से कम सात बम विस्फोट हुये हैं चांदपुर जिले में विपक्षी कार्यकर्ताओं और अवामी लीग समर्थकों के बीच हुई झड़प में 14 वर्षीय लड़का मारा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola