उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का विमान वापस मेलबर्न हवाईअड्डे पर उतरा

मेलबर्न : तकनीमी खामी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान वापस हवाईअड्डे पर उतर गया. विमान ने दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी थी और इसमें करीब 200 यात्री सवार थे. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. एयर इंडिया के प्रबंधक :मेलबर्न: मधु सी […]
मेलबर्न : तकनीमी खामी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर विमान वापस हवाईअड्डे पर उतर गया. विमान ने दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी थी और इसमें करीब 200 यात्री सवार थे. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.
एयर इंडिया के प्रबंधक :मेलबर्न: मधु सी मथेन ने बताया कि उड़ान भरने के बाद तकनीकी दिक्कतें आने की वजह से कल रात मेलबर्न से दिल्ली जा रहे ड्रीमलाइनर विमान को वापस मेलबर्न हवाईअड्डे पर उतारा गया. इसके बाद तकनीकी खामियों को ठीक किया गया. उन्होंने कहा कि विमान आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुआ और यह आज देर रात दिल्ली पहुंचेगा. मथेन ने कहा, ‘‘सवारियों को होटल ले जाया गया और बाद में सुबह विमान में ले जाया गया.’’उड़ान संख्या एआई 311 में करीब 200 यात्री सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










