मानवता पर कलंक: पाकिस्तान में हिंदू महिला को सरेआम निर्वस्त्र किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आम हैं, लेकिन इस बार ऐसी खबर सामने आयी है, जो मानवता पर कलंक के समान है. खबर है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला को सरेआम पीटा गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये गये. महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आम हैं, लेकिन इस बार ऐसी खबर सामने आयी है, जो मानवता पर कलंक के समान है. खबर है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला को सरेआम पीटा गया और उसके कपड़े भी फाड़ दिये गये. महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. अदालत में पेशी के बाद उसे रिमांड पर भेज दिया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार पीडित महिला दीपावली मनाने अपनी मां के घर आयी थी और खरीदारी के लिए बाजार गयी थी. आरोपी ने उसे बाजार में खींचकर मारा और उसके कपड़े फाड़ दिये. पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वहां मौजूद कुछ लोगों ने महिला को बचाया और तन ढकने के लिए कपड़े दिए. आरोपी व्यक्ति धमकी देता हुआ भाग गया लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस बीच, अल्पसंख्यक सांसद लाल माल्ही सहित कई सांसदों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
उमरकोट के एसएसपी अब्दुल कयूम और मामले के जांच अधिकारी अल्ताफ शाह ने कहा, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक जमीन के प्लॉट को लेकर विवाद की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार ने इससे स्पष्ट तौर पर इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










