पड़ोसी आतंकवाद ने भारत और चीन को प्रभावित कियाः मनमोहन

बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर आगाह किया कि ‘हमारे पड़ोस’ से पैदा होने वाले आतंकवाद और कट्टरपंथ ने भारत एवं चीन को सीधे प्रभावित किया है तथा इससे पूरे एशिया में अस्थिरता आ सकती है.सिंह ने बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में भावी नेताओं को संबोधित करते […]
बीजिंग: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर आगाह किया कि ‘हमारे पड़ोस’ से पैदा होने वाले आतंकवाद और कट्टरपंथ ने भारत एवं चीन को सीधे प्रभावित किया है तथा इससे पूरे एशिया में अस्थिरता आ सकती है.सिंह ने बीजिंग में कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल में भावी नेताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया, हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया.
उनका इशारा साफ तौर पर पाकिस्तान में मौजूद उन आतंकवादी संगठनों की ओर था जो भारत और चीन में सक्रिय हैं. भारत अपने यहां कश्मीर में और चीन अपने यहां जिनजियांग प्रांत में पाकिस्तान की सरजमीं से पैदा हो रहे आतंकवाद का सामना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










