पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई फिर स्थगित

Published at :24 Oct 2013 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई फिर स्थगित

इस्लामाबाद/लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मुंबई हमले के मामले में चार गवाहों को सम्मन जारी करने साथ ही सुनवाई को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है.पाकिस्तान के एक न्यायिक आयोग द्वारा भारतीय गवाहों के साथ सवाल-जवाब करने से जुड़ा अदालती विवरण आज सुबह सुनवाई के समय इस्लामाबाद स्थित अदालत में […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने मुंबई हमले के मामले में चार गवाहों को सम्मन जारी करने साथ ही सुनवाई को दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है.पाकिस्तान के एक न्यायिक आयोग द्वारा भारतीय गवाहों के साथ सवाल-जवाब करने से जुड़ा अदालती विवरण आज सुबह सुनवाई के समय इस्लामाबाद स्थित अदालत में नहीं पहुंचा.

विशेष सरकारी वकील चौधरी मोहम्मद अजहर ने बताया, ‘‘अदालती विवरण महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ये अब तक नहीं पहुंचे हैं. इनके दोपहर तक मिलने की उम्मीद है और ऐसे में सुनवाई 6 नवंबर तक स्थगित कर दी गई है.’’ बीते तीन अक्तूबर को अदालत ने भारतीय अदालती विवरण की गैरमौजूदगी में सुनवाई को स्थगित कर दिया था.इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा के स्वयंभू कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात पाकिस्तानियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है. 2008 में मुंबई के कई अहम स्थानों पर हुए आतंकी हमलों में 166 लोग मारे गए थे. भारतीय राजनयिक सूत्रों का कहना है कि अदालती विवरण पिछले सप्ताह ही नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को भेज दिए गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola