दाल और कीमा बनाना जानते हैं ओबामा

Published at :24 Oct 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
दाल और कीमा बनाना जानते हैं ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत और पाकिस्तान के आम परिवारों में खाए जाने वाले व्यंजन दाल और कीमा को अच्छी तरह बनाना जानते हैं.पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात के दौरान ओबामा ने कहा कि 1980 के दशक में वह पाकिस्तान गए थे और वहां उनके पाकिस्तानी दोस्तों की मां ने उन्हें […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत और पाकिस्तान के आम परिवारों में खाए जाने वाले व्यंजन दाल और कीमा को अच्छी तरह बनाना जानते हैं.पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ मुलाकात के दौरान ओबामा ने कहा कि 1980 के दशक में वह पाकिस्तान गए थे और वहां उनके पाकिस्तानी दोस्तों की मां ने उन्हें दाल और कीमा बनाना सिखाया था. उस वक्त वह कॉलेज में थे.

ओबामा के ऐसा कहने के बाद शरीफ ने उन्हें और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को पाकिस्तान आकर इन पकवानों का जायका लेने की दावत दी.अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें :शरीफ: बताया कि 1980 के दशक में मैं पाकिस्तान गया था उस वक्त मैं युवा था. कॉलेज में मेरे दो पाकिस्तानी दोस्त थे जिनकी मां ने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया. यह बहुत अच्छे पाकिस्तानी पकवान हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola