जोंबीकोन में गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 10:28 AM
फ्लोरिडा : फ्लोरिडा में वार्षिक जोंबीकोन सभा में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गये. गोलीबारी के बाद जोंबी पोशाक पहने लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे. पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को समारोह के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने से मात्र […]
फ्लोरिडा : फ्लोरिडा में वार्षिक जोंबीकोन सभा में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग घायल हो गये. गोलीबारी के बाद जोंबी पोशाक पहने लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे. पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को समारोह के आधिकारिक तौर पर समाप्त होने से मात्र 15 मिनट पहले रात पौने बारह बजे गोलीबारी हुई. हालांकि गोलीबारी के बाद भी लोगों की भारी भीड सडकों पर थी और अधिकारियों ने निकटवर्ती बार को शीघ्र खाली कराया. फोर्ट मायर्स पुलिस लेफ्टिनेंट विक्टर मेडिको ने बताया कि 20 वर्षीय एक्सपावियस टायरेल टेलर की घटनास्थल पर मौत हो गई.
वह एक स्थानीय जूनियर कॉलेज में फुटबॉल खेलता था. उन्होंने टेलर की मौत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. अधिकारियों ने बताया कि चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे मामूली रूप से घायल हैं. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध अभी फरार हैं और उन्होंने हमले के संभावित कारण के बारे में कोई सूचना जारी नहीं की. मेडिको ने कहा, ‘वहां कई प्रत्यक्षदर्शी थे, कई लोग अपने मोबाइल फोन से फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे.’ उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी चीज जांच में मददगार साबित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










