पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी ला रहा है चीन :सरकारी मीडिया

Published at :23 Oct 2013 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी ला रहा है चीन :सरकारी मीडिया

बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि नये नेतृत्व के तहत चीन अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी ला रहा है और भारत, रुस तथा मंगोलिया के प्रधानमंत्रियों की यात्रा पड़ोसी देशों में सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए चीन की मजबूत आकांक्षा को दर्शाती है. चाइना डेली के संपादकीय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन के सरकारी मीडिया ने आज कहा कि नये नेतृत्व के तहत चीन अपने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में गर्मजोशी ला रहा है और भारत, रुस तथा मंगोलिया के प्रधानमंत्रियों की यात्रा पड़ोसी देशों में सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए चीन की मजबूत आकांक्षा को दर्शाती है.

चाइना डेली के संपादकीय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री ली क्विंग ने एक दुर्लभ राजनयिक संयोग के तौर पर मंगलवार को तीन देशों के प्रमुखों का स्वागत किया. हमारे तीन सन्निकट पड़ोसी देशों- भारत, मंगोलिया और रुस के इन सम्मानित अतिथियों ने इस मौके को और खास बना दिया.’’ संपादकीय में लिखा है, ‘‘यह नये नेतृत्व की राजनयिक गूंज का प्रमाण मात्र नहीं है बल्कि यह महत्वपूर्ण तरीके से हमारे पड़ोसी देशों में सौहार्द के लिए प्रबल आकांक्षा और इसे पाने के व्यावहारिक प्रयासों को दर्शाता है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola