मालदीव चुनाव आयोग ने दोबारा मतदान रद्द किया

माले: मालदीव में एक बार रद्द होने के बाद दोबारा हो रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पुलिस ने आज मतदान होने से रोक दिया जिससे देश नई राजनीतिक अनिश्चितता का शिकार हो गया है. देश के बड़े राजनीतिक दल मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.आज सुबह मतदान शुरु होने के […]
माले: मालदीव में एक बार रद्द होने के बाद दोबारा हो रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पुलिस ने आज मतदान होने से रोक दिया जिससे देश नई राजनीतिक अनिश्चितता का शिकार हो गया है. देश के बड़े राजनीतिक दल मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं.
चुनाव आयोग के प्रमुख फवाद तौफीक ने कहा कि पुलिस ने उनके कार्यालय में प्रवेश करके उन्हें चुनावी सामग्री बांटने से रोक दिया. उन्होंने टीवी पर एक बयान में कहा, ‘यह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है.’चुनाव आयोग ने पुलिस पर अपने अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने बताया, ‘‘राष्ट्रपति नशीद तो अपनी सूझबूझ और भारतीय उच्चायोग में शरण लेने के कारण बच गए.. यह चूहे बिल्ली का खेल है.’’ गफूर ने कहा कि पुलिस, सेना, राष्ट्रपति मोहम्मद वाहिद और उच्चतम न्यायालय सहित पूरा तंत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का विरोध कर रहा है और फरवरी 2012 के तख्ता पलट के बाद पूरी दुनिया ने उन्हें मान्यता भी दे दी है.नशीद को पिछले वर्ष पद से हटाए जाने के बाद से ही मालदीव संकटों से घिरा हुआ है. नशीद आज के चुनाव के लिए तैयार थे, लेकिन पहले चरण में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे गासिम इब्राहीम और अब्दुला यमीन चुनावी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाना चाहते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










