पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय अग्रिम सीमा चौकियों पर आज अकारण गोलीबारी की जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की.पाकिस्तानी सैन्य बलों ने पिछले चार दिन में आठवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. सीमा सुरक्षा बल […]
जम्मू : जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय अग्रिम सीमा चौकियों पर आज अकारण गोलीबारी की जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने भी जवाबी कार्रवाई की.पाकिस्तानी सैन्य बलों ने पिछले चार दिन में आठवीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है.
सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया जम्मू जिले में आर एस पुरा सीमा क्षेत्र पर खरकोला सीमा चौकी के निकट अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुबह साढे नौ बजे कुछ लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा गया.अधिकारी ने बताया कि सीमा रेखा की रक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों ने इन लोगों को खरकोला सीमा चौकी के निकट ललकारा. इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने अग्रिम इलाके में अकारण गोलीबारी शुरु कर दी.
बीएएस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। ताजा रिपोर्ट मिलने तक गोलीबारी जारी थी.पाकिस्तानी सैनिक संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










