चीन में विस्फोट, 2 की मौत, 17 घायल

Published at :17 Oct 2013 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
चीन में विस्फोट, 2 की मौत, 17 घायल

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के हीलोंगजियांगप्रांत की एक रिहायशी इमारत में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए.प्रांत के जिक्सी शहर की पुलिस ने कहा कि उन्हें ‘लोंगशान इंटरनेशनल कम्यूनिटी’ की एक इमारत में विस्फोट होने की सूचना मिली थी.एक व्यक्ति की मौत मौके […]

विज्ञापन

बीजिंग : पूर्वोत्तर चीन के हीलोंगजियांगप्रांत की एक रिहायशी इमारत में विस्फोट होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए.प्रांत के जिक्सी शहर की पुलिस ने कहा कि उन्हें ‘लोंगशान इंटरनेशनल कम्यूनिटी’ की एक इमारत में विस्फोट होने की सूचना मिली थी.एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी और दूसरे की मौत अस्पताल जाते समय रास्ते में हो गई.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, विस्फोट के कारण कई अपार्टमेंटों को भी नुकसान पहुंचा है. बचावदलों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट का कारण संभवत: प्राकृतिक गैस का रिसाव रहा है. आग बुझा दी गई है और बचाव कार्य जारी है. दुर्घटना के कारण की जांच अभी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola