आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी मंत्री सहित आठ की मौत

पेशावर: खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने वरिष्ठ पाकिस्तानी प्रांतीय मंत्री के घर में खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें मंत्री सहित आठ लोग मारे गए. विस्फोट के वक्त खैबर-पख्तूनख्वा के कानून मंत्री इसरारुल्ला गांदापुर अपने घर के पास लोगों को इद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई दे रहे थे.पुलिस ने बताया कि विस्फोट में […]
पेशावर: खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने वरिष्ठ पाकिस्तानी प्रांतीय मंत्री के घर में खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें मंत्री सहित आठ लोग मारे गए. विस्फोट के वक्त खैबर-पख्तूनख्वा के कानून मंत्री इसरारुल्ला गांदापुर अपने घर के पास लोगों को इद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई दे रहे थे.पुलिस ने बताया कि विस्फोट में 20 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमलावर कोलाची इलाके में स्थित गांदापुर के आवास में घुसा और वहां खुद को उड़ा लिया. इस वर्ष मई में हुए आम चुनाव में गांदापुर निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में जीते थे. बाद में वह क्रिकेटर-नेता इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










