तुर्कमेनिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाम को किर्गिस्तान के लिए होंगे रवाना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आश्गाबाद/ नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों का रूस दौरा खत्म करके आज उफा से तुर्कमेनिस्तान पहुंचे यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. तुर्कमेनिस्तान का दौरा भले ही छोटा हो लेकिन यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है इससे पहले पी. वी नरसिम्हा राव ने 1995 में यहां का दौरा किया था. प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
आश्गाबाद/ नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों का रूस दौरा खत्म करके आज उफा से तुर्कमेनिस्तान पहुंचे यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. तुर्कमेनिस्तान का दौरा भले ही छोटा हो लेकिन यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है इससे पहले पी. वी नरसिम्हा राव ने 1995 में यहां का दौरा किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तुर्कमेनिस्तान में कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे. मोदी यहां तुर्कमेनिस्तान गुरबंगुली बर्दिमुहम्मेदो से भी मुलाकात करेंगे.
यहां शीर्ष नेतृत्व से बात करने के बाद प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे इसके अलावा यहां योग सेंटर के उद्धाटन भी नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा. यहां प्रधानमंत्री कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे जिसमेंपाइपलाइन योजना पर भी बात होगी ताकि इसे जल्द से जल्द अमल में लाया जा सके.प्रधानमंत्री आज शाम को ही किर्गिस्तान के लिए निकलेंगे. मोदी इस दौरे के दौरान पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर जोर देगे.
तुर्कमेनिस्तान रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं रूस से रवाना हो गया. ब्रिक्स 2015 और एससीओ शिखर सम्मेलनों के दौरान जो कुछ हासिल हुआ, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं. बैठकें और बातचीत फायदेमंद रहीं.’ मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मेरे रूस प्रवास के दौरान शानदार मेजबानी के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विशेष रूप से धन्यवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को भारत में वापसी करेंगे. मोदी तुर्कमेनिस्तान, क्रिगिस्तान और ताजिकिस्तान के दौरे पर निकले हैं उन्होंने इससे पहले उज्बेकिस्तान तथा कजाकिस्तान का दौरा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










