कीनिया हमला : भारतीयों ने दिया मानवता का परिचय

नैरोबी :कीनिया के नैरोबी मॉल में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय समुदाय के लोग हीरो बन कर उभरे. नैरोबी में रहने वाले भारतीयों ने इस देश के इतिहास की सबसे भयानक क्षण में आपात सहायता सेवा मुहैया कराई. समुदायों के द्वारा संचालित अस्पतालों में हमले में घायल हुए दर्जनों लोगों का इलाज किया जा […]
नैरोबी :कीनिया के नैरोबी मॉल में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय समुदाय के लोग हीरो बन कर उभरे. नैरोबी में रहने वाले भारतीयों ने इस देश के इतिहास की सबसे भयानक क्षण में आपात सहायता सेवा मुहैया कराई. समुदायों के द्वारा संचालित अस्पतालों में हमले में घायल हुए दर्जनों लोगों का इलाज किया जा रहा है.
जिन अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है वहां परंपरागत रूप से भारतीयों का प्रभुत्व है. भारतीयों ने कई जानें बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. एशियाई समुदाय की बुजुर्ग महिलाओं, लड़कियों ने स्वयंसेवी के रूप में घटना की पलपल खबर दे रहे पत्रकारों और आतंकवादियों से लोहा ले रहे सुरक्षाकर्मियों को अनवरत भोजन पानी और नाश्ता मुहैया कराया. गौरतलब हो कि कीनिया के नैरोबी के एक मॉल में आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जान चली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










