कर्ज नहीं चुकाने पर अपने बेटे के ही खिलाफ मुकदमा दायर करेगा ब्रिटिश करोडपति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन का एक करोडपति अपने पुत्र को दिये तीन लाख पाउंड उधार की राशि ब्याज सहित वसूल करने के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर रहा है. पुत्र ने यह राशि अपने मकान की मरम्मत के लिए ली थी. जॉर्ज स्टॉसी ने कहा कि उनके पुत्र आर्थर धनराशि का भुगतान करने में असफल रहा […]
विज्ञापन
लंदन: ब्रिटेन का एक करोडपति अपने पुत्र को दिये तीन लाख पाउंड उधार की राशि ब्याज सहित वसूल करने के लिए उसके खिलाफ मुकदमा दायर कर रहा है. पुत्र ने यह राशि अपने मकान की मरम्मत के लिए ली थी. जॉर्ज स्टॉसी ने कहा कि उनके पुत्र आर्थर धनराशि का भुगतान करने में असफल रहा और वह अब उसके खिलाफ हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रहे हैं.
द टेलीग्राम में आज प्रकाशित खबर के अनुसार स्टॉसी ने आर्थर को 2013 में दो लाख 72 हजार पाउंड उधार दिया था. स्टॉसी ने यह धनराशि आर्थर को सर्रे स्थित छह लाख पाउंड कीमत के मकान की मरम्मत और उसके विस्तार के लिए दी थी. स्टॉसी ने आरोप लगाया कि आईटी सलाहकार उसके पुत्र ने मौखिक रुप से सहमति जतायी थी कि वह धनराशि बाद में वापस कर देगा. यद्यपि धनराशि कभी वापस नहीं की और वह अब अपने पुत्र के खिलाफ तीन लाख पाउंड के लिए मुकदमा दायर कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




