पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Published at :19 Jun 2015 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायलय ने अब्दुल रशीद गाजी हत्याकांड मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के विरूद्ध शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है. अतिरिक्त सेशन जज ने परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायलय ने अब्दुल रशीद गाजी हत्याकांड मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के विरूद्ध शुक्रवार को गैर जमानती वारंट जारी किया है.

अतिरिक्त सेशन जज ने परवेज मुशर्रफ को गिरफ्तार कर 24 जुलाई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया. इसके साथ कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर पेश नहीं होने पर उनके मुचलके का रकम जब्त करने की बात कही. 2 सितम्बर 2013 में इस्लामाबाद के अदालत में मुशर्रफ के खिलाफ पूर्व मौलवी अब्दुल रशीद और उसकी मां की हत्या का केस दर्ज था.
गौरतलब है कि लाल मस्जिद के ऑपरेशन के दौरान उनकी हत्या हो गयी थी. गाजी के बेटे ने परवेज मुशर्रफ के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola