पाक राष्ट्रपति के रिश्तेदार की दुकान के बाहर गोलीबारी

कराची : पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में आज राष्ट्रपति ममनून हुसैन के एक नजदीकी रिश्तेदार के वसूली के पैसे देने से मना करने पर कुछ बंदूकधारियों ने दुकान के बाहर गोलीबारी की. स्थानीय मीडिया के अनुसार कराची के लाइट हाउस इलाके में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बंदूकधारियों ने दुकान में […]
कराची : पाकिस्तान के तटीय शहर कराची में आज राष्ट्रपति ममनून हुसैन के एक नजदीकी रिश्तेदार के वसूली के पैसे देने से मना करने पर कुछ बंदूकधारियों ने दुकान के बाहर गोलीबारी की.
स्थानीय मीडिया के अनुसार कराची के लाइट हाउस इलाके में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. बंदूकधारियों ने दुकान में वसूली के लिए एक पत्र भेजा था. रमजान के महीने में हुसैन के रिश्तेदार ने पांच लाख रुपये दिए थे, लेकिन इस बार उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया. पुलिस ने कहा कि वसूली के लिए खत भेजने वालों की पहचान कर ली गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










