कीनिया हमला: ब्रिटिश नागरिक गिरफ्तार

लंदन: कीनिया की राजधानी नैरोबी स्थित वेस्टगेट मॉल पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में ब्रिटेन के एक नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इस संदिग्ध व्यक्ति से कीनियाई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.यह गिरफ्तारी बीते सोमवार को उस […]
लंदन: कीनिया की राजधानी नैरोबी स्थित वेस्टगेट मॉल पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में ब्रिटेन के एक नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह टर्किश एयरलाइंस के एक विमान पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था. इस संदिग्ध व्यक्ति से कीनियाई अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.यह गिरफ्तारी बीते सोमवार को उस वक्त की गई जब पुलिस इस आशंका की जांच में जुटी थी कि कुछ आतंकवादी बंधकों के कपड़े पहनकर मॉल से बाहर निकल सकते हैं.
ब्रिटिश विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 35 वर्षीय युवक की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है और माना जा रहा है कि यह व्यक्ति सोमालियाई मूल का है. इसे कूटनीतिक सहयोग दिया जा रहा है. खबरों के अनुसार इस ब्रिटिश नागरिक पर नैरोबी स्थित जोमो केनयाता हवाई अड्डे में संदेह हुआ क्योंकि उसके चहरे पर खरोंच के निशान थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










