नाइजर में बोको हराम ने गांव पर हमला किया, 40 मरे, :अधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 3:13 AM (IST)
विज्ञापन

नियामे: इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम ने सीमा पार करके पडोसी नाइजर के दो शहरों पर हमला किया और घरों में आग लगा दी. इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं. स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. यह हमला बताता है कि नाइजीरिया स्थित बोको हराम पडोसी […]
विज्ञापन
नियामे: इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम ने सीमा पार करके पडोसी नाइजर के दो शहरों पर हमला किया और घरों में आग लगा दी. इस हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं. स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी.
यह हमला बताता है कि नाइजीरिया स्थित बोको हराम पडोसी देशों के अंदर घुस कर हमला कर सकता है जो इस समूह को कुचलने के प्रयास में नाइजीरिया की सेना के साथ शामिल हुए थे.
नाइजर के डिफ्फा क्षेत्र के गवर्नर यकूबा सोमाना गोह ने कहा कि लमाना और नगोमावा शहर में रात में हुए हमले के जिम्मेदारों को सेना तलाश रही है. उन्होंने कहा कि हमलावरों ने स्टोरों को लूटा, गांवों में आग लगा दी और जिन्होंने भागने की कोशिश की उन्हें गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




