पाक में बांध पर हमला, तीन की हत्या

इस्लामाबाद : अज्ञात आतंकवादियों ने पाकिस्तान के मोहमंद जनजातीय इलाके में कल देर रात एक छोटे बांध पर हमला किया और आज सुबह तीन कर्मचारियों की हत्या कर दी एवं चार अन्य का अपहरण कर लिया. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सात कर्मचारियों को घायल भी कर दिया. उन्होंने बताया कि इलाके के […]
इस्लामाबाद : अज्ञात आतंकवादियों ने पाकिस्तान के मोहमंद जनजातीय इलाके में कल देर रात एक छोटे बांध पर हमला किया और आज सुबह तीन कर्मचारियों की हत्या कर दी एवं चार अन्य का अपहरण कर लिया. सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने सात कर्मचारियों को घायल भी कर दिया.
उन्होंने बताया कि इलाके के हलीमजई क्षेत्र में एक बांध पर करीब 12 आतंकवादियों ने देर रात डेढ बजे हमला किया और खुदाई की मशीन एवं बांध के निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरणों को आग लगा दी.आतंकवादियों ने सुबह करीब साढे सात बजे निर्माण स्थल से आ रहे एक ठेकेदार के वाहन में विस्फोट किया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










