अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ने भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाया

Updated at : 05 Jun 2015 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य ने भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाया

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सांसद और चार विशेषज्ञों वाले एक समूह ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित ‘हिंसा’ की आलोचना की तथा अमेरिकी प्रशासन से अपील की है कि वह भारत की नई सरकार के साथ अपनी बातचीत में मानवाधिकार के उल्लंघन का मुद्दा शामिल करे. ‘टॉम लांटोस ह्यूमन राइट्स कमिशन’ और ‘अमेरिकन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के एक सांसद और चार विशेषज्ञों वाले एक समूह ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित ‘हिंसा’ की आलोचना की तथा अमेरिकी प्रशासन से अपील की है कि वह भारत की नई सरकार के साथ अपनी बातचीत में मानवाधिकार के उल्लंघन का मुद्दा शामिल करे.

‘टॉम लांटोस ह्यूमन राइट्स कमिशन’ और ‘अमेरिकन सिख कांग्रेसनल कॉकस’ की ओर से कांग्रेस की संयुक्त सुनवाई के दौरान सदस्यों ने धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा, पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बताने वाला भारत का मानचित्र का मुद्दा उठाया.
सुनवाई की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सदस्य पैट्रिक मीहान ने आरोप लगाया कि भारत में हाल के महीनों में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘हिंसा’ बढ गई है और इसे गंभीर चिंता का मुद्दा करार दिया.
मीहान और आमंत्रित विशेषज्ञों ने इस साल की शुरुआत में भारत यात्र के दौरान धार्मिक और मानवाधिकार के मुद्दा उठाए जाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तारीफ की.पंजाब विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर गुरदर्शन सिंह ढिल्लन ने कहा, ‘‘जबसे भाजपा सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी बने हैं, तबसे हिंदुत्ववादी ताकतें बहुत अधिक मुखर हो रही हैं.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola