अलकायदा के हमले में 56 जवानों की मौत

Published at :20 Sep 2013 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
अलकायदा के हमले में 56 जवानों की मौत

साना: दक्षिणी यमन में एक साथ किए गए तीन हमलों में कम से कम 56 पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो गई. आशंका है कि हमले अल कायदा ने किए हैं. सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने बताया कि अल कायदा की यमन में सक्रिय शाखा ने तीन में से दो हमले शाबवा […]

विज्ञापन

साना: दक्षिणी यमन में एक साथ किए गए तीन हमलों में कम से कम 56 पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो गई. आशंका है कि हमले अल कायदा ने किए हैं. सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने बताया कि अल कायदा की यमन में सक्रिय शाखा ने तीन में से दो हमले शाबवा प्रांत में बम से लदे वाहनों के जरिए किए. इसके साथ ही अल कायदा के बंदूकधारियों ने 15 किलोमीटर दूर सेना के शिविर पर घातक हमला किया, जिसमें कम से कम 38 सैनिक मारे गए.

शाबवा की राजधानी अताक में एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सैनिकों ने शिविर के गेट पर बंदूकधारियों से संघर्ष किया, लेकिन उसके बाद बम से लदा एक वाहन शिविर में घुसा और कार विस्फोट में 38 सैनिक मारे गए.सैन्य सूत्रों ने हमले और इसमें मरने वाले सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है. इसके साथ ही निकटवर्ती अल नुशैमा इलाके में एक आत्मघाती बमधारक ने एक ठिकाने पर पहुंचकर कार में खुद को विस्फोट से उड़ा दिया. इस हमले में 10 सैनिक मारे गए. सैनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यमनी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अल कायदा लगभग हर रोज दक्षिणी और पूर्वी भागों में सेना और पुलिस को अपना निशाना बना रहा है.अल कायदा के संदिग्ध बंदूकधारियों ने शाबवा में ही मैफा इलाके में विशेष बलों के शिविर पर गोलियां बरसाकर आठ पुलिसकर्मियों की जान ले ली.

अल कायदा ने 2011 में देश में हुई उथल पुथल का फायदा उठाते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली. इस दौरान वयोवृद्ध राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को अपना पद छोड़ना पड़ा था. यमन को अल कायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन का पैतृक निवास माना जाता है और अमेरिका एक्यूएपी को इस वैश्विक आतंकी नेटवर्क की सबसे घातक शाखा मानता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola