ePaper

प्रेम के प्रतीक ताजमहल को विश्व के शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में तीसरा स्थान मिला

Updated at : 03 Jun 2015 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम के प्रतीक ताजमहल को विश्व के शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में तीसरा स्थान मिला

लंदन : एक प्रमुख ट्रेवल वेबसाइट ने आज कहा कि दुनिया भर के पर्यटकों ने विश्व के तीन शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताजमहल को शामिल किया है. ट्रिप एडवाइजर के 2015 टैवलर्स च्वाइस अटरेक्शन अवार्ड्स के अनुसार शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताज महल को तीसरा स्थान मिला है.शीर्ष दो स्थलों पर क्रमश: पेरु के माचू […]

विज्ञापन
लंदन : एक प्रमुख ट्रेवल वेबसाइट ने आज कहा कि दुनिया भर के पर्यटकों ने विश्व के तीन शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताजमहल को शामिल किया है. ट्रिप एडवाइजर के 2015 टैवलर्स च्वाइस अटरेक्शन अवार्ड्स के अनुसार शीर्ष ऐतिहासिक स्थलों में ताज महल को तीसरा स्थान मिला है.शीर्ष दो स्थलों पर क्रमश: पेरु के माचू पिचू एवं कम्बोडिया के अंगकोर वाट को रखा गया है.
ट्रिप एडवाइजर की मुख्य विपणन अधिकारी बारबरा मैसिंग ने कहा कि ट्रैवलर्स च्वाइस के ऐतिहासिक स्थलों की सूची दुनिया के ऐसे प्रख्यात स्थल है जो ट्रिप एडवाइजर समुदाय के लिए अनिवार्य रुप से देखने वाले आकर्षण हैं.
मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में बनवाया गया सफेद संगमरम्मर का यह मकबरा शाश्वत प्रेम का प्रतीक है.
ताजमहल को 1983 में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल का दर्जा प्रदान किया गया. ताज महल में प्रति वर्ष 20 से 40 लाख पर्यटक आते हैं जिनमें दो लाख से ज्यादा विदेशी होते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola