पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार ने लगाया आरोप, पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता भारत
Updated at : 03 Jun 2015 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबादः पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते रिश्ते और दोनों के बीच हुए कई समझौतों से पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए भारत नहीं देख सकता है. यह कहना है पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान का. निसाल अली खान ने कहा, पाकिस्तान विकास कर रहा है. चीन- पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर( CPEC) पर भारत ने जैसी […]
विज्ञापन
इस्लामाबादः पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ते रिश्ते और दोनों के बीच हुए कई समझौतों से पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए भारत नहीं देख सकता है. यह कहना है पाकिस्तान के गृहमंत्री निसार अली खान का.
निसाल अली खान ने कहा, पाकिस्तान विकास कर रहा है. चीन- पाकिस्तान इकॉनोमिक कॉरिडोर( CPEC) पर भारत ने जैसी प्रतिक्रिया दी यह दर्शाता है कि भारत अपने पड़ोसी देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता है. निसाल अली खान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और विदेश मामलों में सलाहकार सरताज अजीज ने भी भारत को पाकिस्तान के विकास का विरोधी बताया. अप्रैल में 46अरब की परियोजना का विरोध किया था यह दिखाता है कि भारत पाकिस्तान को आगे बढ़ते हुए नहीं देख सकता.
यह पहली बार नहीं है जब भारत को पाकिस्तान के विकास का विरोधी बताया गया है इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से इस तरह के बयान आ चुके हैं. चीन के साथ अपने संबंधों को लेकर इतरा रहा पाकिस्तान पीओके में भी चीन के साथ मिलकर कई तरह के निर्माण में लगा है जिसमें रेलवे ट्रेक के निर्माण जैसे कई काम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




