जापान के प्रधानमंत्री अबे निकले फुकुशिमा के दौरे पर

Published at :19 Sep 2013 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री अबे निकले फुकुशिमा के दौरे पर

तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री आज फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का दौरा करने वाले हैं. दुनिया को उन्होंने भले ही सबकुछ ‘नियंत्रण में’ रहने का आश्वासन दिया हो, लेकिन वहां अब भी दिक्कतें कायम है.माना जा रहा है कि शिंजो अबे इसके जरिए आश्वासन देना चाहते हैं कि 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तोक्यो […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री आज फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का दौरा करने वाले हैं. दुनिया को उन्होंने भले ही सबकुछ ‘नियंत्रण में’ रहने का आश्वासन दिया हो, लेकिन वहां अब भी दिक्कतें कायम है.माना जा रहा है कि शिंजो अबे इसके जरिए आश्वासन देना चाहते हैं कि 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए तोक्यो अनुकूल जगह है.

सैकड़ों टन भूजल रोजाना दूषित हो रहा है. रियक्टरों के प्रशीतन में अति दूषित जल के साथ इसे मिलाया जाता है.टीईपीसीओ के मुख्यालय के दौरे के बाद अबे तोक्यो से करीब 220 किलोमीटर दूर फुकुशिमा डाइची जाएंगे.दूषित पानी को संग्रहित करने के लिए चल रहे कामों का मुआयना करने से पहले वह सुरक्षात्मक परिधान धारण करेंगे। दौरे से दुनिया को वह संयंत्र को लेकर फिर से आश्वस्त करना चाहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola