पाक सरकार ने लगाई कुर्बानी किए पशुओं की खालें एकत्र करने पर रोक

लाहौर : पाकिस्तानी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के कारण जमात-उद-दावा :जेयूडी: अगले महीने आने वाली ईद-उल-अजहा के मौके पर पशुओं की खालें एकत्र नहीं कर पाएगा.ऐसा समझा जाता है यदि सरकार अपने इस आदेश को अक्षरश: लागू कर पाती है तो जेयूडी बड़ी मात्र में धन एकत्र करने से वंचित रह जाएगा. […]
लाहौर : पाकिस्तानी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के कारण जमात-उद-दावा :जेयूडी: अगले महीने आने वाली ईद-उल-अजहा के मौके पर पशुओं की खालें एकत्र नहीं कर पाएगा.ऐसा समझा जाता है यदि सरकार अपने इस आदेश को अक्षरश: लागू कर पाती है तो जेयूडी बड़ी मात्र में धन एकत्र करने से वंचित रह जाएगा.
सरकार ने घोषणा की, ‘‘ देश में जेयूडी और 45 अन्य संगठनों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर कुर्बान किए पशुओं की खालें एकत्र करने से रोक दिया गया है.’’सरकार ने जेयूडी प्रमुख और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की याचिका के जवाब में लाहौर उच्च न्यायलय को यह बताया.
लश्कर–ए–तैयबा के संस्थापक सईद ने याचिका में दलील दी थी कि उसका संगठन किसी कानून के तहत प्रतिबंधित नहीं है. उस पर बलि के पशुओं की खाल एकत्र करने पर लगाया गया प्रतिबंध पाकिस्तान के संविधान में दिए मौलिक अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










