राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी पांच दिवसीय यात्रा के पहले चरण के तहत पहुंचे स्वीडन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 9:44 PM
स्टाकहोम : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी स्वीडन और बेलारुस की अपनी पांच दिवसीय सरकारी यात्रा के पहले चरण में आज यहां पहुंच गए. किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस पहली स्वीडन यात्रा के दौरान सतत विकास तथा वैज्ञानिक शोध सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है. राष्ट्रपति मुखर्जी के यहां आरलैंड हवाई अड्डे […]
स्टाकहोम : राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी स्वीडन और बेलारुस की अपनी पांच दिवसीय सरकारी यात्रा के पहले चरण में आज यहां पहुंच गए. किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस पहली स्वीडन यात्रा के दौरान सतत विकास तथा वैज्ञानिक शोध सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है.
राष्ट्रपति मुखर्जी के यहां आरलैंड हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राजकुमारी विक्टोरिया ने उनकी अगवानी की. बाद में रायल म्यूज में उनका स्वागत सम्राट कार्ल सोहलवें गुस्ताफ और महारानी सिल्विया ने किया जहां से उन्हें घोडों की बग्घी में रायल पैलेस ले जाया गया. वहां पर राष्ट्रपति का पारंपरिक स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










