भारतीय अमेरिकी का मिस अमेरिका खिताब जीतना बहुत अच्छी बात: कार्नी

Published at :19 Sep 2013 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी का मिस अमेरिका खिताब जीतना बहुत अच्छी बात: कार्नी

वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी जे कार्नी ने कहा है कि एक भारतीय अमेरिकी का मिस अमेरिका का खिताब जीतना बहुत अच्छी बात है.व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कार्नी ने भारतीय अमेरिकी नीना दावुलुरी की उपलब्धि पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कल संवाददाताओं से कहा, […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी जे कार्नी ने कहा है कि एक भारतीय अमेरिकी का मिस अमेरिका का खिताब जीतना बहुत अच्छी बात है.व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कार्नी ने भारतीय अमेरिकी नीना दावुलुरी की उपलब्धि पर राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कल संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझेलगता है कि यह बहुत अच्छी बात है. मैंने ओबामा से अभी तक इस बारे में बात नहीं की है इसलिए मुझेनहीं पता कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं.’’

नीना मिस अमेरिका का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय अमेरिकी हैं.24 वर्षीय नीना ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार के दौरान उनके खिताब जीतने के बाद उन पर हुई नस्लीय टिप्पणियों को नजरअंदाज करते हुए विविधता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया.नीना ने सोशल मीडिया नेटवर्क पर उनके खिलाफ नस्ली संदेशों के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव है लेकिन एक नकारात्मक ट्वीट और एक नकारात्मक पोस्ट के अलावा मेरे समर्थन में दर्जनों सकारात्मक टिप्पणियां थीं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola