चीन के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति चाकू हमले में जख्मी

बीजिंग: चीन के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति जोंग क्विंगझाउ एक बेरोजगार व्यक्ति के हमले में जख्मी हो गए. सरकारी मीडिया ने आज खबर दी कि उनके महल में ही उस व्यक्ति ने उन पर हमला किया. चीन के शराब कारोबार हांगझोउ वहाहा समूह के संस्थापक और अध्यक्ष जोंग पर गत शुक्रवार को ङोजियांग प्रांत के […]
बीजिंग: चीन के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति जोंग क्विंगझाउ एक बेरोजगार व्यक्ति के हमले में जख्मी हो गए. सरकारी मीडिया ने आज खबर दी कि उनके महल में ही उस व्यक्ति ने उन पर हमला किया.
चीन के शराब कारोबार हांगझोउ वहाहा समूह के संस्थापक और अध्यक्ष जोंग पर गत शुक्रवार को ङोजियांग प्रांत के हानझोउ शहर में उनके आवास पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया. उसे नौकरी देने से इंकार करने के बाद उसने हमला किया. 67 वर्षीय अरबपति व्यक्ति को अभी तक चीन का सबसे धनी व्यक्ति माना जाता था. उन्हें ङोंगजियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि उनके बायें हाथ पर चोट आई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










