मुठभेड़ में दो पाक आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में एक जांच चौकी के पास मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक जख्मी हो गया. आतंकवादियों ने कल रात दाताखेल तहसील के खार कमर जांच चौकी पर हमला किया था जिसके बाद करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली. पाकिस्तानी सेना […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में एक जांच चौकी के पास मुठभेड़ में कम से कम दो आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक जख्मी हो गया.
आतंकवादियों ने कल रात दाताखेल तहसील के खार कमर जांच चौकी पर हमला किया था जिसके बाद करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली. पाकिस्तानी सेना के सूत्रों ने कहा, मध्य रात्रि के बाद करीब एक बजे आतंकवादियों ने एक जांच चौकी पर रॉकेट दागे जिसमें एक सैनिक जख्मी हो गया. जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए. घटना के बाद बन्नू-मिरामशाह मार्ग पर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया. सुरक्षा बल इलाके में जांच अभियान चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










