व्यक्ति ने व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के भीतर फेंका पटाखा

Published at :17 Sep 2013 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
व्यक्ति ने व्हाइट हाउस की चहारदीवारी के भीतर फेंका पटाखा

वाशिंगटन: नौसैन्य परिसर में गोलीबारी की घटना के महज कुछ घंटे के बाद एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस की उत्तरी चहारदीवारी के भीतर एक पटाखा फेंक दिया. अधिकारियों ने बताया कि चहारदीवारी के भीतर पटाखा फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद व्हाइट हाउस कर्मचारियों को वहां जाने से रोका गया. पटाखे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: नौसैन्य परिसर में गोलीबारी की घटना के महज कुछ घंटे के बाद एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस की उत्तरी चहारदीवारी के भीतर एक पटाखा फेंक दिया.

अधिकारियों ने बताया कि चहारदीवारी के भीतर पटाखा फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद व्हाइट हाउस कर्मचारियों को वहां जाने से रोका गया.

पटाखे की आवाज से वहां पर मौजूद पत्रकार चिंतित हो गये कि किसी ने कहीं गोली तो नहीं चलायी है. जोनाथन कार्ल ने ट्विट किया, ‘‘उत्तरी परिसर की चहारदीवारी के पास से जोरों की आवाज आयी..पटाखा चलने जैसा लगा. सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया. सुरक्षा के लिए पूरे उत्तरी मैदान को साफ किया जा रहा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola