सीरिया में सरीन गैस का हुआ था इस्तेमाल

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र रासायनिक जांचकर्ताओं ने ‘‘एक स्वर से और निर्वेयक्तिक रुप से’’ इस बात की पुष्टि की कि सीरिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष के दौरान विषाक्त सारीन गैस का अपेक्षाकृत बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया. हालांकि जांचकर्ताओं ने इस बात पर खामोश हैं कि 21 अगस्त को दमिश्क के उपनगरीय […]
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र रासायनिक जांचकर्ताओं ने ‘‘एक स्वर से और निर्वेयक्तिक रुप से’’ इस बात की पुष्टि की कि सीरिया में चल रहे मौजूदा संघर्ष के दौरान विषाक्त सारीन गैस का अपेक्षाकृत बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया गया.
हालांकि जांचकर्ताओं ने इस बात पर खामोश हैं कि 21 अगस्त को दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र में हुए इस घातक हमले को किसने अंजाम दिया. हमले में सैकड़ों लोग मारे गये थे. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘निष्कर्ष यह है कि सीरिया अरब गणतंत्र में विभिन्न पक्षों के बीच चल रहे मौजूदा संघर्ष में बच्चों सहित नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का अपेक्षाकृत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया’’ सीरिया में पिछले माह रासायनिक हथियारों से हमले की भर्त्सना करते हुए संरा महासचिव बान की मून ने कहा कि यह एक युद्ध अपराध है.
बान ने संरा सुरक्षा परिषद से कहा कि यदि सीरिया का संकटों में घिरा शासन अपने रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के वादे को पूरा नहीं करता तो उस पर ‘‘परिणाम’’ थोपे जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि रासायनिक हथियारों से हमले की जांच करने वाले संरा दल की रिपोर्ट को वह भारी मन से पेश कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










