पाक में जिरगा के आदेश पर तीन महिलाओं की हत्या

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वां प्रांत में कबायलियों ने अवैध संबंध रखने की आरोपी एक महिला और उसकी मदद करने वाले उसके दो रिश्तेदारों की जिरगा के आदेश पर हत्या कर दी.गांव के पांच बुजुर्ग लोगों की कबायली परिषद जिरगा ने 22 वर्षीय सादिया को अवैध संबंध रखने का दोषी करार दिया था. मूल […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वां प्रांत में कबायलियों ने अवैध संबंध रखने की आरोपी एक महिला और उसकी मदद करने वाले उसके दो रिश्तेदारों की जिरगा के आदेश पर हत्या कर दी.गांव के पांच बुजुर्ग लोगों की कबायली परिषद जिरगा ने 22 वर्षीय सादिया को अवैध संबंध रखने का दोषी करार दिया था. मूल रुप से जवाकी की रहने वाली यह महिला शादी के बाद कराची में रह रही थी. हालांकि शादी के दो वर्ष बाद ही वह कथित रुप से एक पुरुष के साथ भाग कर स्वात चली गई थी.
इसके बाद कराची में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की. स्वात पुलिस ने महिला को बरामद कर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया था. एक न्यूज की खबर के मुताबिक, जवाकी में कल रात जिरगा आयोजित की गई थी, जिसने महिला को अवैध संबंध रखने का दोषी पाया और उसके आदेश पर महिला और उसे घर से भागने में मदद करने वाली उसकी दो रिश्तेदारों की नृशंस हत्या कर दी गई.
गौरतलब है कि कबायली इलाकों में जिरगाओं का वर्चस्व है और यहां उनकी समानांतर न्यायिक प्रणाली चलती है. इस तरह के मामलों में ऐसे आदेश के लिए वह कुख्यात है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










