बॉबी जिंदल राष्ट्रपति पद की दावेदारी की घोषणा की दिशा में आगे बढे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: लुसियाना प्रांत के भारतीय-अमेरिकी गर्वनर बॉबी जिंदल ने घोषणा कि वह राष्ट्रपति पद की अपनी दावेदारी को लेकर संभावनाएं तलाशने वाली एक समिति का गठन कर रहे हैं जिसके साथ ही वह 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी की दिशा में एक कदम और आगे बढ गये हैं. जिंदल (43) अगर अपनी […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: लुसियाना प्रांत के भारतीय-अमेरिकी गर्वनर बॉबी जिंदल ने घोषणा कि वह राष्ट्रपति पद की अपनी दावेदारी को लेकर संभावनाएं तलाशने वाली एक समिति का गठन कर रहे हैं जिसके साथ ही वह 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपनी दावेदारी की दिशा में एक कदम और आगे बढ गये हैं.
जिंदल (43) अगर अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने की घोषणा करते हैं तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लडने वाले भारतीय मूल के अब तक के पहले नेता होंगे. साथ ही ऐसा कर वह पहले से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के आकांक्षा रखने वाले रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं में शामिल हो जाएंगे.
संभावनाएं तलाशने वाली समिति का गठन करना राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दिशा में पहला गंभीर कदम माना जाता है. लेकिन जिंदल ने कहा कि वह मध्य जून में अपने राज्य के विधायी सत्र के खत्म होने के बाद अपनी दावेदारी पर अंतिम फैसला लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




