सीरिया में आईएस को बड़ा नुकसान : अमेरिका

Published at :17 May 2015 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में आईएस को बड़ा नुकसान : अमेरिका

सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आइएस के वरिष्ठ नेता अबु सयाफ को अमेरिकी कमांडो ने मार गिराया है. इस बात की जानकारी देते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बताया कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ नेता अबु सयाफ अमेरिका कमांडो कारवाई […]

विज्ञापन

सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आइएस के वरिष्ठ नेता अबु सयाफ को अमेरिकी कमांडो ने मार गिराया है.

इस बात की जानकारी देते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने बताया कि सीरिया में इस्लामिक स्टेट के वरिष्ठ नेता अबु सयाफ अमेरिका कमांडो कारवाई के दौरान मारा गया है . ऐसा माना जाता है कि अबु सयाफ पूर्वी सीरिया में इस्लामिक स्टेट के तेल के कारोबार संभालते थे.

इस घटना से आइएस को बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी कार्रवाई के दौरान अबू सयाफ की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया है. वो भी आतंकी गतिविधियों में शामिल बतायी जाती है. गौरतलब है कि इस अभियान की अनुमति अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिया. पहली बार अमेरिकी सेना ने आइएस के खिलाफ जमीनी कारवाई की .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola