नेपाल में आज फिर से भूकंप के 13 झटके, मरने वालों की संख्या 76 पहुंची

Published at :13 May 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में आज फिर से भूकंप के 13 झटके, मरने वालों की संख्या 76 पहुंची

काठमांडो : नेपाल में कल आए भूकंप में 76 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद आज करीब एक दर्जन से अधिक झटकों से यह हिमालयी देश एक बार फिर दहल उठा जबकि इस देश ने करीब तीन हफ्ते पहले आए भूकंप की तबाही से उबरने की कोशिश शुरु ही की थी. ताजा झटके […]

विज्ञापन
काठमांडो : नेपाल में कल आए भूकंप में 76 लोगों की मौत होने के एक दिन बाद आज करीब एक दर्जन से अधिक झटकों से यह हिमालयी देश एक बार फिर दहल उठा जबकि इस देश ने करीब तीन हफ्ते पहले आए भूकंप की तबाही से उबरने की कोशिश शुरु ही की थी.
ताजा झटके काठमांडो के उत्तर पूर्व में स्थित दूर दराज के पर्वतीय जिलों में जोरदार रहे, जहां इमारतें ढह गई और भूस्खलन होने से कई इलाकों में दूर दराज की सडकें बाधित हो गई. नेपाल पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक कल आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढकर 76 हो गई जबकि घायलों की संख्या 1,987 हो गई है.
सबसे ज्यादा लोग काठमांडो के उत्तर पूर्व में स्थित दोलाखा जिले में हताहत हुए हैं. मृतकों की संख्या में बढोतरी होने की उम्मीद है. बचावकर्मी भूकंप के ताजा झटके के बाद जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं. अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश भी जारी है जो छह मरीनों और दो नेपाली सैनिकों के साथ लापता हो गया था. यह राहत सहायता के लिए जा रहा था.
सुरक्षाकर्मियों ने नौ नेपाली, एक अमेरिकी और एक कोरियाई व्यक्ति को आज दोलाखा में हवाई मार्ग से निकाल लिया. पुलिस ने बताया कि 75 में 32 जिले प्रभावित हैं और ताजा भूकंप से कई मकान ध्वस्त हो गए जिसका केंद्र काठमांडो से करीब 83 किलोमीटर दूर माउंट एवरेस्ट के पास 15 किलोमीटर की गहराई में था.
नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप बाद के आज करीब 13 झटके महसूस किए गए. इनमें से ज्यादातर दोलाखा और सिंधुपालचौक के आसपास केंद्रित थे.
कल के भूकंप के आधे घंटे के बाद 6. 3 तीव्रता वाला झटका आया. कल कुल 33 झटके आए और आज सुबह जारी रहे. दहशत का सामना कर रहे हजारों की संख्या में लोगों ने तंबुओं में सर्द रात गुजारी.
भूंकप से लोगों में दहशत फैल गई जो 25 अप्रैल को 7.9 की तीव्रता के साथ आए भूकंप के बाद से खुले में रह रहे थे. पिछले महीने आए भूकंप में 8,000 से अधिक लोग मारे गए थे और समूचे गांवों के नष्ट होने के अलावा हजारों इमारतें ध्वस्त हो गयी थीं.
अधिकारियों ने भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों को खाली करने को कहा. अधिकारियों ने सभी स्कूलों को अगले दो हफ्ते बंद रखने का आदेश दिया है.
कल आए भूकंप ने बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में कई इलाकों को प्रभावित किया. भूकंप के झटके पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी महसूस किए गए. चीन में भी झटके महसूस किए गए, वहीं तिब्बत में एक महिला की मौत हो गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola