पिकासो की कलाकृति ‘द वीमेन आफ अल्जीयर्स’ रिकार्ड 17.9 करोड डालर में नीलाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयार्क: मशहूर कलाकार पाब्लो पिकासो का चर्चित तैल-चित्र ‘द वीमेन आफ अल्जीयर्स’ :अल्जीयर्स की औरतें: न्यूयार्क में 17.9 करोड डालर से अधिक राशि में बिका जिसने अब तक कला नीलामी के सारे रिकार्ड तोड दे और इसे इस सदी की सबसे उल्लेखनीय नीलामी करार दिया जा रहा है. क्रिस्टीज के ठसाठस भरे नीलामी कक्ष में […]
विज्ञापन
न्यूयार्क: मशहूर कलाकार पाब्लो पिकासो का चर्चित तैल-चित्र ‘द वीमेन आफ अल्जीयर्स’ :अल्जीयर्स की औरतें: न्यूयार्क में 17.9 करोड डालर से अधिक राशि में बिका जिसने अब तक कला नीलामी के सारे रिकार्ड तोड दे और इसे इस सदी की सबसे उल्लेखनीय नीलामी करार दिया जा रहा है.
क्रिस्टीज के ठसाठस भरे नीलामी कक्ष में टेलीफोन से लग रही बोली के दौरान 11 मिनट बाद यह कलाकृति 17,93,65,000 डालर में बिकी. बिक्री से पहले इस नीलामी से 14 करोड डालर मिलने का अनुमान जताया गया था. पेंटिंग नीलामी का पिछला रिकार्ड 14.24 करोड डालर का है जो ब्रिटेन के कलाकार फ्रांसिस बेकन की एक मशहूर कलाकृति ‘थ्री स्टडीज आफ ल्यूशियर फ्रायड’ की बिक्री से हासिल हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




