कैमरन कैबिनेट में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल बनी रोजगार मंत्री

Published at :11 May 2015 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
कैमरन कैबिनेट में भारतीय मूल की सांसद प्रीति पटेल बनी रोजगार मंत्री

लंदन : प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी पहली पूरी तरह कंजर्वेटिव सरकार की नयी कैबिनेट को अंतिम रुप दे रहे हैं और उन्होंने आज ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध भारतीय मूल के सांसदों में शामिल प्रीति पटेल को नया रोजगार मंत्री बनाकर प्रोन्नत किया है. A real privilege to be appointed as Minister of State for Employment […]

विज्ञापन

लंदन : प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी पहली पूरी तरह कंजर्वेटिव सरकार की नयी कैबिनेट को अंतिम रुप दे रहे हैं और उन्होंने आज ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध भारतीय मूल के सांसदों में शामिल प्रीति पटेल को नया रोजगार मंत्री बनाकर प्रोन्नत किया है.

गत सात मई को हुए आम चुनाव में एसेक्स की विटहम सीट से बडे अंतर से पुन: निर्वाचित हुईं प्रीति ब्रिटेन की नयी रोजगार मंत्री के रुप में कामकाज संभालेंगी. इससे पहले महिला सांसद ईस्टर मैकवी इस पद पर थीं जो चुनाव हार गयी हैं.
प्रीति पटेल ने ट्विटर संदेश में लिखा, निर्माण और पेंशन विभाग में रोजगार मंत्री के तौर पर नियुक्ति वाकई विशेष बात है. लंदन में जन्मी प्रीति निर्माण और पेंशन विभाग की प्रमुख नहीं होंगी लेकिन उन्हें पहली जिम्मेदारी से प्रोन्नत कर कैबिनेट का दर्जा दिया गया है. यह देखना होगा कि वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री की इंडियन डायसपोरा चैंपियन के तौर पर मानद जिम्मेदारी आगे भी निभाती रहेंगी या नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola